{"_id":"69e24318bb29f9afb506afe9","slug":"video-student-neelam-becomes-co-takes-charge-of-madhuban-for-one-day-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीओ बनी छात्रा नीलम, एक दिन के लिए संभाली मधुबन की कमान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ बनी छात्रा नीलम, एक दिन के लिए संभाली मधुबन की कमान; VIDEO
मधुबन पुलिस ने शुक्रवार को एक सराहनीय पहल करते हुए मेधावी छात्राओं को एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से सीओ और थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस कार्यप्रणाली को करीब से समझा।
नारी शक्ति मिशन के तहत जूनियर हाई स्कूल मधुबन की छात्रा नीलम को एक दिन के लिए सीओ मधुबन बनाया गया। उन्होंने सीओ की कुर्सी पर बैठकर जनसुनवाई की और लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।इसी क्रम में आराधना यादव को एक दिन के लिए मधुबन थाना का प्रभारी बनाया गया। उन्होंने भी प्रभारी की कुर्सी संभालते हुए जनसुनवाई की और पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा।वहीं ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित श्रेष्ठा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इंग्लिश मीडियम जूनियर हाई स्कूल की छात्राएं नेहा, प्रियंका एवं नीलम को पुलिस द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सीओ मधुबन अंजनी कुमार पाण्डेय एवं थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने छात्राओं को कानून की बारीकियों से अवगत कराया और उन्हें प्रशासनिक कार्यों की जानकारी दी। यह पहल छात्राओं के लिए यादगार अनुभव साबित हुई और उनमें आत्मविश्वास का संचार हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।