{"_id":"6a453281b2308b167d0da56e","slug":"video-park-being-built-next-to-selfie-point-cost-58-lakh-video-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेल्फी पॉइंट के बगल में 58 लाख रुपये से बन रहा पार्क, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी पॉइंट के बगल में 58 लाख रुपये से बन रहा पार्क, VIDEO
नगरपालिका परिषद शहरवासियों को अगले दो महीनों में पार्क के रूप में नई सौगात देने जा रही है। नगर के भीटी ओवरब्रिज के पास स्थित सेल्फी पॉइंट के बगल में 58 लाख रुपये की लागत से नया पार्क बनाया जा रहा है, जिससे लोगों को शहर के बीचों-बीच एक अच्छा पार्क मिलेगा। पार्क में बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था, हरा-भरा मैदान, रंग-बिरंगे फूल, सीढ़ियां और लोगों के बैठने के लिए बेंच होंगी। रात में रोशनी के लिए आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही पेयजल और सीढ़ियों पर भी लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। पार्क बनने के बाद शहरवासियों को तीन सौ मीटर के दायरे में घूमने-फिरने के लिए तीन प्रमुख स्थान मिलेंगे। इनमें मऊ महादेव धाम पर बना पार्क, घाट, सेल्फी पॉइंट और यह नया बनने वाला पार्क शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।