{"_id":"6989ea0ac16ca9c39c040ec9","slug":"video-aap-workers-alleged-government-funds-looted-in-jal-jeevan-mission-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"आप कार्यकर्ताओं ने लगाया जल जीवन मिशन में सरकारी धन लूटने का आरोप; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप कार्यकर्ताओं ने लगाया जल जीवन मिशन में सरकारी धन लूटने का आरोप; VIDEO
आप जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम जिले के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। पांच सूत्रीय ज्ञापन में जल जीवन मिशन को लेकर आरोप लगाया कि नल केवल कागज़ों में ही चल रहा है, वास्तव में पानी नहीं आता है, जो जनता से खुला धोखा है। हर घर नल से जल योजना में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। अधूरे कार्यों और कागजी खानापूर्ति की जा रही हैं। जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह आरोप लगाते हुए कहा कि मऊ जनपद के कई गांवों और नगर के अनेक वार्डों में पाइपलाइन का कार्य अधूरा पड़ा है। सैकड़ों घर आज भी नल कनेक्शन से वंचित हैं,
और जहां नल लगे हैं वहां एक बूंद पानी नहीं आता। इसके बावजूद सरकारी फाइलों में काम पूरा दिखाकर करोड़ों रुपये का बंदरबांट किया गया है। इस दौरान एके सहाय, हैदर अली, रवि कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।