फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Freedom fighter Padyanath Singh remembered on his birth anniversary.

Mau News: जयंती पर याद किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्यनाथ सिंह

Wed, 26 Aug 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Freedom fighter Padyanath Singh remembered on his birth anniversary.
कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पद्यनाथ सिंह की 133 वीं जयंती समारोह को सं
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व विधायक स्व. पद्यनाथ सिंह की 133वीं जयंती पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पद्यनाथ सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया। समारोह में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि पद्यनाथ सिंह का जीवन स्वतंत्रता संग्राम, न्याय, समाजसेवा और जनहित के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। बाद में अधिवक्ता तथा जनप्रतिनिधि के रूप में भी समाज और क्षेत्र के हित में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन

पद्यनाथ सिंह के बेटे वरिष्ठ अधिवक्ता बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य अमरेंद्र नाथ सिंह ने अपने पिता के जीवन एवं संघर्षों से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को साझा किया। उन्होंने कहा कि पिता ने जीवनभर सिद्धांतों और आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा राष्ट्र और समाज की सेवा को अपना कर्तव्य माना। इस दौरान देवप्रकाश राय, राकेश सिंह, हरिद्वार राय, देवेंद्र प्रताप सिंह, अमरनाथ सिंह, रितेश कुमार श्रीवास्तव, विजय प्रताप सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष को याद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उनके जीवन से आज की पीढ़ी को देशप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है। अध्यक्षीय संबोधन में वरिष्ठ अधिवक्ता बीवी सिंह ने कहा कि पद्यनाथ सिंह का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अध्यक्षता बीवी सिंह व संचालन अतुल कुमार राय ने किया। अंत में अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पद्यनाथ सिंह की 133 वीं जयंती समारोह को सं

कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पद्यनाथ सिंह की 133 वीं जयंती समारोह को सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed