फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Death woman after childbirth District Women Hospital mau Doctor accused of negligence family creates ruckus

महिला जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत: डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा; थाने में तहरीर

Wed, 26 Aug 2026 06:47 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 26 Aug 2026 06:47 PM IST
सार

मऊ महिला जिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती निशा की बुधवार को मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया और शहर कोतवाली में तहरीर दी। सीएमएस डॉ. नीलेश श्रीवास्तव ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Death woman after childbirth District Women Hospital mau Doctor accused of negligence family creates ruckus
मृतका के जेठ और पीआरडी जवान ने जताया गुस्सा। - फोटो : संवाद

विस्तार

महिला जिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती एक प्रसूता की बुधवार को मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और संबंधित महिला डॉक्टर व अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों की ओर से शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने की बात कही है।

विज्ञापन




सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी मंजीत गौतम ने बताया कि उसकी पत्नी निशा को प्रसव पीड़ा होने पर महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि भर्ती किए जाने के बाद प्रसूता को अपेक्षित उपचार नहीं मिला। उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन संबंधित महिला डॉक्टर ने समय रहते उचित इलाज नहीं किया। आरोप है कि लापरवाही के चलते प्रसव से पहले ही निशा की मौत हो गई।

विज्ञापन

प्रसूता की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल परिसर में विरोध जताते हुए संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के साथ ही स्थिति को नियंत्रित कराया।

मृतका के जेठ और पीआरडी जवान प्रमोद ने बताया कि मामले में संबंधित डॉक्टर के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में महिला जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीलेश श्रीवास्तव ने बताया कि घटना का तत्काल संज्ञान लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। समिति घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट जल्द सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed