मथुरा में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना ही लोकतंत्र में भागीदारी की पहली शर्त है। इस संदेश के साथ केआर कॉलेज में शनिवार को एनएसएस की दोनों इकाइयों ने मतदाता जागरुकता अभियान चलाया। इसमें छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताकर मतदाता बनने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ दिलाई। प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। एनएसएस स्वयंसेवक अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहते हुए अधिक लोगों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें। एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी एवं मथुरा विधानसभा स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. अशोक कुमार कौशिक ने कहा कि जिन युवाओं की आयु एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की हो रही है, वे फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की। संचालन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नवीन अग्रवाल ने कराया। इस दौरान डॉ. अजय उपाध्याय, डॉ. नरेंद्र कुमार एवं अन्य शिक्षक और स्वयंसेवक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।