{"_id":"6a9ee1ef8a1399d6420ae6cc","slug":"video-wrestlers-displayed-their-prowess-at-nandgaon-dangal-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नंदगांव दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के नंदगांव में कामां रोड पर आयोजित नंदगांव कुश्ती दंगल में देशभर से आए पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल में कई रोमांचक मुकाबले हुए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। दंगल की प्रमुख कुश्ती संजय पहलवान औरंगाबाद और हरिओम पहलवान लोहरवरी के बीच एक लाख रुपये की हुई। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी और मुकाबले में जमकर जोर आजमाइश की। वहीं भारत पहलवान गांगोली और युधिष्ठिर पहलवान घोड़ी के बीच 51 हजार रुपये की कुश्ती हुई, जो बराबरी पर छूटी। सौरभ साचोली और श्यामवीर आगरा के बीच एक लाख रुपये से अधिक की कुश्ती भी बराबर रही। दोनों मुकाबलों में पहलवानों ने बेहतरीन दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। दंगल में काजल गिड़ोह ने 31 हजार रुपये की कुश्ती अपने नाम की। इसके अलावा नकुल और भोला पहलवान नंदगांव ने भी 31 हजार रुपये की कुश्ती जीतकर अपना परचम लहराया। दंगल के दौरान कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह ने अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों के हाथ मिलवाए और उनका उत्साहवर्धन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।