{"_id":"6adb91c4b6a7f6a1b904d591","slug":"video-woman-crushed-under-bus-wheels-uproar-on-the-road-following-her-death-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:बस के पहिये के नीचे आई महिला, मौत के बाद सड़क पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:बस के पहिये के नीचे आई महिला, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
मथुरा के कोतवाली के कृष्णा नगर में बाइक सवार दंपती बस की चपेट में आ गए। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गए। इधर, घटना के बाद दंपती के परिजन ने रोड जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। वहां से गुजर रहे डीएम-एसएसपी की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभाली और शांत कर परिजन को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद परिजन माने। हाईवे थाना क्षेत्र के देवीपुरा निवासी देवीचरण अपनी पत्नी गुड्डी (40) के साथ गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर की ओर जा रहे थे। उसी दिशा में पीछे से बस आ रही थी। कृष्णा नगर चौराहे के पास बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला बस के टायर के नीचे आ गईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति दूर जाकर गिरे। उनकी जान बाल-बाल बची। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक व बस को रोड से हटवाया। इसी बीच महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रोड जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले हंगामा के बाद लंबा जाम लग गया। पुलिस ने लोगों से समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। वहां से गुजर रहे डीएम चंद्रप्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों से रोड से हटाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस को कब्जे में लिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।