Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Annual Sant Nirankari Samagam begins in Bhodwal Majri; Satguru Mata Sudiksha Maharaj delivers a message of humanity.
{"_id":"6adb4336e68c6b60d2031a19","slug":"video-annual-sant-nirankari-samagam-begins-in-bhodwal-majri-satguru-mata-sudiksha-maharaj-delivers-a-message-of-humanity-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"भोड़वाल माजरी में संत निरंकारी वार्षिक समागम का आगाज, सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने दिया मानवता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोड़वाल माजरी में संत निरंकारी वार्षिक समागम का आगाज, सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने दिया मानवता का संदेश
समालखा (पानीपत)। भोड़वाल माजरी स्थित ऐतिहासिक संत निरंकारी आध्यात्मिक सत्संग स्थल पर शुक्रवार चार दिवसीय 79वें वार्षिक संत निरंकारी समागम का शानदार आगाज हो गया। चार दिन तक चलने वाले समागम के पहले दिन ही देश-विदेश से पहुंचे। इस बार 10 लाख से अधिक अनुयायियों के आने का अनुमान है। विदेश से ही करीब तीन हजार अनुयायी आएंगे।
समागम के पहले दिन दोपहर बाद दो बजे सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज और राजपति रमित का विशेष पालकी और रथ पर सवार होकर मंच पर आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही पूरा पंडाल धन निरंकारी के जयकारों से गूंज उठा। निरंकारी इंस्टीट्यूट ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट के करीब 500 विद्यार्थियों ने स्वागत गीत आए सतगुरु आए, मन हर्षाए, सतगुरु आए... की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इससे पूरे माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। मंच से सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज और राजपति रमित ने समस्त संगत को चार दिवसीय समागम का खुला आशीर्वाद प्रदान किया।
दिखावा छोड़ मन से जागृति लाने का आह्वान
सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने पहले दिन मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह मानव जन्म हमें बहुत सौभाग्य से मिला है और इसका उद्देश्य केवल सद्कर्म करना है। हमें अपने जीवन से नफरत को पूरी तरह छोड़कर सबको दिल से अपनाना होगा। समाज में मूल रूप से जागृति लानी होगी। यही इस वर्ष के सालाना समागम का मुख्य थीम भी है। सतगुरु माता ने कहा कि परमात्मा हर पल हमारे साथ और हर सांस में शामिल है। हमें केवल बाहरी दिखावे तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मन से जागृत होना होगा। जब मन जागृत होता है, तभी हम दूसरों का सच्चा भला कर सकते हैं। हम अपने जीवन से बुरे विकारों को बाहर निकालकर एक सुखी व आनंदमय जीवन जी सकते हैं। हमें अपने जीवन का हर पल परमात्मा का प्रसाद मानकर बिताना चाहिए।
सुबह हुई आधिकारिक घोषणा, तैयारियों का दिखा असर
इससे पहले, संत निरंकारी मिशन की प्रेजीडेंट राजकुमारी मामी और सचिव जोगिंद्र सुखीजा ने आधिकारिक घोषणा से समागम के कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से इस विशाल आध्यात्मिक स्थल पर लगातार सेवा कार्य चल रहे थे। इसके परिणामस्वरूप लाखों श्रद्धालुओं के ठहरने, लंगर, यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को सेवा दल रैली का आयोजन 11 से एक बजे तक किया जाएगा। तीन से साढ़े आठ बजे तक सत्संग होगा और इसके बाद सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के प्रवचन होंगे।
इस मौके पर राकेश मुटरेजा, विवेक मौजी, संदीप चौधरी और परमिल सिंह सहित मिशन के कई वरिष्ठ अधिकारी व प्रचारक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।