{"_id":"6ad649cbc6206bcc4b0766e0","slug":"video-warriors-11-and-royal-star-register-impressive-wins-in-cricket-tournament-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट प्रतियोगिता एपीसीएल-9 में वारियर्स-11 और रॉयल स्टार ने दर्ज की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट प्रतियोगिता एपीसीएल-9 में वारियर्स-11 और रॉयल स्टार ने दर्ज की शानदार जीत
मथुरा में एपीसीएल-9 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सीएई क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबलों में वारियर्स-11 और रॉयल स्टार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले मैच में वारियर्स-11 ने फाइटर्स-11 को पराजित किया जबकि दूसरे मुकाबले में रॉयल स्टार ने गोल्डन स्टार को 20 रन से हराया। एपीसीएल के सचिव राकेश यादव ने बताया कि पहले मुकाबले में वारियर्स-11 के कप्तान रविशंकर उपाध्याय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। विपिन कुमार की 64 रन की शानदार पारी और नीरज चतुर्वेदी के 20 रन की मदद से टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाइटर्स-11 की ओर से बार अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने नाबाद 47 रन और संदीप सिंह ने 27 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य से पीछे रह गई। ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 17 रन बनाने और दो विकेट लेने वाले विजय गुप्ता को उपाध्यक्ष अजय सिंह और कोषाध्यक्ष नितिन कटारा ने मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया। दूसरे मुकाबले में रॉयल स्टार के कप्तान भूपेंद्र उपाध्याय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। मानवेंद्र सिंह के 47 और श्रेय शर्मा के 28 रन की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 151 रन बनाए। जवाब में गोल्डन स्टार की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन निर्भय सिंह ने 69 रन की शानदार पारी खेलकर मुकाबले में वापसी की कोशिश की। इसके बावजूद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 20 रन से मैच हार गई। मानवेंद्र सिंह को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। उन्हें राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य लकी कमल, चौधरी कृष्णा वीर सिंह और शैलेश दुबे ने पुरस्कार प्रदान किया। मैचों में प्रमोद यादव और मनोज यादव ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि योगी ने स्कोरिंग की। संचालन गौरव शर्मा, अजय ठाकुर, नितिन कटारा और देवकिशन उपाध्याय ने संभाला। इस दौरान उत्तम सिंह, ऋषि ठाकुर, सुरेंद्र परिहार, राजेश सैनी और अनाम धन तिवारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।