फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rajendra stripped of SP national secretary post following rape allegations

Mathura News: दुष्कर्म के बाद छिना राजेंद्र से सपा के राष्ट्रीय सचिव का पद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rajendra stripped of SP national secretary post following rape allegations
मथुरा। सपा नेता राजेंद्र सिंह उर्फ फरारी पर दिल्ली की महिला ने दुष्कर्म करने और 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज होने बाद पार्टी ने राजेंद्र सिंह को अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव के पद से पदमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि गोवर्धन के नगला मोरा निवासी राजेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद दोस्ती हो गई। मथुरा में फ्लैट लेने के लिए उन्होंने राजेंद्र से परामर्श लिया। इसके बाद महिला ने राजेंद्र को 6.5 लाख रुपये टोकन मनी के रूप में दे दिए। आरोप है कि सितंबर 2024 में हैदराबाद के एक होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर राजेंद्र ने उनके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर करीब 40 लाख रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन

वहीं राजेंद्र का कहना है कि पैसों के लेनदेन के आरोप में उन्होंने अगस्त माह में थाना सदर व रिफाइनरी में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी रंजिश के चलते महिला ने यह कार्रवाई कराई है। उनकी राजनीतिक छवि को धूमिल किया जा रहा है। सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed