{"_id":"6aa7c86c57e6b95f89049841","slug":"video-villagers-take-to-the-streets-against-toxic-fumes-from-tyre-plants-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: टायर प्लांटों के जहरीले धुएं के खिलाफ सड़कों पर उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: टायर प्लांटों के जहरीले धुएं के खिलाफ सड़कों पर उतरे ग्रामीण
कोसीकलां के कोटवन-नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र में संचालित टायर प्लांटों सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले काले धुएं और औद्योगिक कचरे के विरोध में रविवार को आसपास के ग्रामीण सड़क पर उतर आए। महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग हाथों में पट्टिकाएं लेकर औद्योगिक क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण प्रतिनिधि नरदेव चौधरी के आवास पहुंचे। यहां ज्ञापन दिया। जिसमें ग्रामीणों ने जल्द ही प्रदूषण फैलाने वाले प्लांट को बंद कराएं जाने की मांग की। प्रदर्शन में प्रदूषण के विरोध को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को कोटवन, दहगांव, नवीपुर, उमरायला, नगला हसनपुर, बठैन खुर्द और बठैन कलां आदि गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान सरजीत सिंह, भोलू प्रधान, डाॅ. उदयचंद, चंदन मैंबर, गोविंद मुखिया, भगत सिंह, ऋषिराज, संजीव कुमार, केवल सिंह, बेनीराम, डालचंद, योगेश रविकांत, राजेश, प्रेम, गोविंदा, करन सिंह आदि का आरोप है कि टायर प्लांट बिना मानकों के चल रहे हैं। दिन-रात चिमनियों से काला जहरीला धुआं उगला जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।