{"_id":"6ac239a1f394edcd7407bfb5","slug":"video-villagers-march-to-demand-reopening-of-chhata-sugar-mill-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छाता शुगर मिल चालू कराने को लेकर ग्रामीणों का कूच, 'जय जवान-जय किसान' के लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छाता शुगर मिल चालू कराने को लेकर ग्रामीणों का कूच, 'जय जवान-जय किसान' के लगाए नारे
मथुरा में बंद पड़ी छाता शुगर मिल को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर रविवार को हजारों की संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर छाता शुगर मिल की ओर पैदल मार्च के लिए निकल पड़े। जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारी "शुगर मिल चालू करो" और "जय जवान, जय किसान" के नारे लगाते रहे। किसानों के इस आंदोलन का नेतृत्व स्वामी सच्चिदानंद महाराज, पूर्व अध्यक्ष ठाकुर राजपाल सिंह, जगपाल चौधरी, जसवंत दिगंबर, देशराज सिंह एडवोकेट, त्रिलोकी मेंबर और भोला मेंबर सहित अनेक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व किसान नेताओं ने किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छाता शुगर मिल के बंद होने से क्षेत्र के हजारों किसान और मजदूर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। इसी को लेकर हजारों की संख्या में यह जन सैलाब उमड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।