{"_id":"6ac5f8bfad12d19b350f683a","slug":"video-video-congress-to-hold-save-vote-save-country-march-on-the-8th-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आठ को कांग्रेस निकालेगी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आठ को कांग्रेस निकालेगी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च
मथुरा। महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा-वृंदावन की ओर से आठ अक्तूबर को सुबह 10 बजे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ नारे के साथ पैदल मार्च निकाला जाएगा। होली गेट स्थित महानगर कार्यालय से शुरू होकर मार्च जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगा। यहां जोरदार प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
मार्च में हजारों कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। महानगर अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने इसे लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के संघर्ष की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। इसमें मुकीम कुरैशी, राहुल चतुर्वेदी, आशीष अरोड़ा, अशोक शर्मा, प्रकाश शर्मा, आनंद शर्मा, संदेश पाठक, राजू फारूखी और अनमोल चतुर्वेदी आदि ने सभी मंडल, ब्लॉक और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से पहुंचने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।