{"_id":"6abffec633d8f43a7c05f38b","slug":"video-tributes-paid-at-mathura-collectorate-on-gandhi-shastri-jayanti-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गांधी-शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का आह्वान, डीएम ने स्वच्छता-ईमानदारी और जनसेवा पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गांधी-शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का आह्वान, डीएम ने स्वच्छता-ईमानदारी और जनसेवा पर दिया जोर
मथुरा में गांधी-शास्त्री जयंती पर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट में दोनों महापुरुषों को नमन कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता वाटिका में गांधीजी की प्रतिमा, शास्त्रीजी के चित्र और चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डीएम ने कहा कि गांधीजी का सत्य, अहिंसा, सादगी, स्वच्छता और सेवा का संदेश तथा शास्त्रीजी की ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति आज भी प्रासंगिक है। इस दौरान एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अमरेश कुमार, नंद प्रकाश मौर्या, वेद प्रिय आर्य, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर साक्षी शर्मा आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन की ओर से कृष्णानगर बिजलीघर पर गांधीजी को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान चित्रसेन मौर्य, सरदार महेंद्र सिंह, राज गब्बर, विवेक कुमार, लुकेश कुमार राही और मोहम्मद असलम मौजूद रहे। जिला सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय में बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष ने कहा कि सहकारिता की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। रामनाथ, अरुण कुमार, विनोद कुमार गौतम, भारत गर्ग, श्वेता शुक्ला आदि मौजूद रहे। कांग्रेस विधि विभाग ने जयंती पर महात्मा गांधी को नमन किया। जिलाध्यक्ष अक्षय कांत पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा, प्रदेश मीडिया विभाग अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद, योगेश सिसोदिया, विनोद चौधरी आदि मौजूद रहे। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आरडी मंत्र आईएएस कोचिंग में मेरा युवा भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ रणधीर सिंह, विशिष्ट अतिथि खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अनिल सिंह और जिला युवा अधिकारी अमित कुमार ने गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय में गांधी शास्त्री की जयंती पर चिकित्सकों और कर्मचारियों ने उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर आदर्शों को स्मरण किया। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. सिद्धार्थ धनगर, डॉ. दिवेंद्र अग्रवाल, डॉ. दिवेन मोहन, डॉ. रमेश चंद्र, डॉ. एसपी शर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।