{"_id":"6a64d2ab5e87fb8d840430d3","slug":"video-tight-security-arrangements-for-mudia-mela-in-govardhan-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोवर्धन के मुड़िया मेला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोवर्धन के मुड़िया मेला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
मथुरा के गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। गिरिराज महाराज की परिक्रमा के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) को भी सक्रिय कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ते की टीम ने मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच की। सार्वजनिक स्थलों, दुकानों तथा परिक्रमा मार्ग के आसपास रखे सामान की बारीकी से तलाशी ली गई। इसके अलावा गोवर्धन बस स्टैंड परिसर में भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। डीएम मथुरा चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए परिक्रमा मार्ग, प्रमुख मंदिरों और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है। श्रद्धालुओं से अपील है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि मेले का आयोजन सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।