{"_id":"6ab916ad623cbd24de0e94e9","slug":"video-sp-leader-rajan-rizvi-arrested-for-harassing-female-bank-employee-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला बैंककर्मी को मैसेज भेजने वाला सपा नेता गिरफ्तार, पुलिस ने अलीगढ़ से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महिला बैंककर्मी को मैसेज भेजने वाला सपा नेता गिरफ्तार, पुलिस ने अलीगढ़ से दबोचा
महिला बैंककर्मी को परेशान करने वाले सपा नेता राजन रिजवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सपा नेता को पुलिस ने अलीगढ़ के धाैर्रा माफी इलाके से पकड़ा है। मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से हुई मुलाकात के बाद सपा नेता का इश्किया मिजाज जाग उठा था। उन्होंने महिला बैंककर्मी के दफ्तर में चक्कर लगाने के साथ ही व्हाट्सएप पर चैटिंग भी शुरू कर दी। सपा नेता ने महिला की सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा था कि, सपा सरकार बस आने ही वाली है। भैयाजी से कहकर आपको डेपुटेशन के आधार पर आईएएस बनवा दूंगा। बस उनके प्रति दिल में पॉजिटिव वाइब्स रखें। महिला एवं उनके पति ने सीओ सिटी से इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के पति भी सरकारी मुलाजिम हैं। सपा नेता ने तारीफ का बहाना बनाकर कुछ ऐसी बात कह दी थीं, जिसका महिला ने विरोध कर दिया। महिला के नाराज होने पर सपा नेता ने दोबारा से चैट कर माफी मांगी। इसके बाद तारीफ करते हुए अपना प्रभाव दिखाने के लिए प्रलोभन दिया। कहा कि इस बार सपा की सरकार बनने वाली है। सपा सरकार आते ही सीएम कोटे से डेपुटेशन पर उन्हें आईएएस बनवा देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।