{"_id":"6a9fadff7bac1a95cb062371","slug":"video-sanskriti-university-student-hangs-himself-hemant-was-a-bsc-rit-student-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान, बीएससी आरआईटी का छात्र था हेमंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान, बीएससी आरआईटी का छात्र था हेमंत
छाता (मथुरा)। मथुरा के छाता क्षेत्र स्थित संस्कृति यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हेमंत कुमार (पुत्र सरनाम) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बहादुरगढ़, फिरोजाबाद के रहने वाले थे और यूनिवर्सिटी से बीएससी आरआईटी (रेडिएशन इमेजिंग टेक्नोलॉजी) की पढ़ाई कर रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद साक्ष्य संकलन के लिए मथुरा से फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। स्थानीय लोगों और सहपाठियों के अनुसार, हेमंत कुमार रात को छाता कस्बे में गोवर्धन रोड़ स्थित अपने कमरे में गए था, लेकिन अगले पूरे दिन वह बाहर नहीं निकले। जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला और कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास के लोगों को शक हुआ। शक होने पर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए कस्बा इंचार्ज अंकित मलिक ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से इस पूरी घटना की जांच कर रही है कि आखिर छात्र ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। यूनिवर्सिटी प्रशासन और परिजनों से भी इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।