{"_id":"6ad1d839b52fc38715060d57","slug":"video-rain-washes-away-farmers-and-traders-paddy-at-the-mandi-market-yard-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बारिश से मंडी में बहा किसानों-आढ़तियों का धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बारिश से मंडी में बहा किसानों-आढ़तियों का धान
मथुरा। जिले में बृहस्पतिवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों और आढ़तियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मंडी में जलभराव से धान की ढेरियां पानी में बह गईं और बोरियां भीग गईं। वहीं, खेतों में हाल ही में बोई गई सरसों की फसल पर भी बारिश के असर की आशंका जताई जा रही है।
दोपहर को हुई बारिश से कृषि उत्पादन मंडी समिति में जलभराव हो गया। पानी में खुले में रखी धान की ढेरियां बह गईं और बोरियों में भरा धान भीग गया। इससे किसानों और आढ़तियों को काफी कसान हुआ है। मंडी प्रशासन ने पंप चलाकर पानी निकलवाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। दोपहर में तेज आंधी के बाद शहर में करीब दो घंटे रिमझिम बारिश हुई। छाता-कोसी क्षेत्र में पहले तेज बारिश हुई। आंधी से कई जगह तिरपाल, टीन और छप्पर उड़ गए। हालांकि, किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। मंडी सचिव रेनू वर्मा ने बताया कि मंडी में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। पंप पहले से चलवाए गए थे, लेकिन नालियों पर बोरियां रखे होने के कारण कुछ स्थानों पर पानी भर गया। मंडी प्रशासन व्यवस्था संभालने में जुटा रहा।
जिले में अब तक करीब 40 प्रतिशत सरसों की बुवाई हो चुकी है। खेतों में पानी भरने से हाल ही में बोए गए बीज खराब होने की आशंका है। कुछ स्थानों पर आलू और मटर की अगेती बुवाई भी हुई है। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया कि छाता-कोसी क्षेत्र में नुकसान की आशंका है। शुक्रवार को सर्वे कराकर फसलों के नुकसान का आकलन कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।