फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A furniture businessman was shot at point blank range.

Mathura News: सीने पर सटाकर फर्नीचर कारोबारी को मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
A furniture businessman was shot at point blank range.
मथुरा। बालाजीपुरम के संतूरा गांव में बुधवार रात फर्नीचर कारोबारी अजय गाैड़ को गोली मार दी। उन्हें दो गोलियां लगीं, जिनमें से एक सीने के आरपार हो गई और दूसरी हाथ पर लगी। पुलिस ने घायल कारोबारी को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने कारोबारी के भाई सुमित गौड़ के प्रार्थना-पत्र पर दो नामजद समेत तीन आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हाईवे थाना क्षेत्र के संतूरा निवासी अजय गौड़ बुधवार को अपने वृद्ध फूफा केडी दीक्षित के अंतिम संस्कार से लौटे थे। रात करीब 7:30 बजे वह लक्ष्मीनगर स्थित यमुना घाट से अंतिम संस्कार कराकर गांव पहुंचे थे। गांव के पास ही उनकी फर्नीचर की दुकान है।
विज्ञापन

दुकान के पास गांव के ही सौरभ, गुल्ली और एक अज्ञात व्यक्ति ने अजय को रोक लिया। सुमित ने बताया कि बातचीत के दौरान आरोपियों ने अजय के सीने में सटाकर गोली मार दी। गोली आरपार हो गई। इसके बाद सिर पर गोली मारने की कोशिश की, लेकिन अजय ने हाथ लगा दिया। गोली हाथ पर लगी और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। आरोपी माैके से भाग गए। सूचना मिलने पर हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को सिटी अस्पताल पहुंचाया और परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय के भाई सुमित गौड़ ने पुलिस को बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व सौरभ उनके भाई की साली को भगाकर ले गया था। इस मामले में बलदेव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने उस समय सौरभ को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेजा था। वह करीब छह महीने तक जेल में रहा था। सुमित का आरोप है कि सौरभ उसी समय से रंजिश रखने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed