फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Several establishments, including Blinkit, were raided.

Mathura News: ब्लिंकिट सहित कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Several establishments, including Blinkit, were raided.
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नवरात्र पर्व के मद्देनजर ब्लिंकिट और जेप्टो समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुट्टू के आटे और घी के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। वहीं, जबकि 26 हजार रुपये मूल्य का घी सीज किया गया। इसके अलावा बादाम मिल्क और आइसक्रीम के नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने वृंदावन के चैतन्य विहार, सुनरख और राजपुर स्थित ब्लिंकिट प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इसके अलावा डैंपियर नगर, टाउनशिप स्थित ब्लिंकिट, गोविंद नगर स्थित जेप्टो का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त कालीचरण मिठाई वाले से बादाम मिल्क और छाता स्थित क्रीमबेल इंडस्ट्रीज से आइसक्रीम का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

वहीं, होली गेट चौराहे पर खाद्य सचल प्रयोगशाला वाहन (एफएसडब्ल्यू) के माध्यम से आमजन और खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान तथा घरेलू स्तर पर उनकी जांच के तरीकों के प्रति जागरूक किया गया। इस दाैरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहर सिंह कुशवाह, राम नरेश, नेहा सिंह, दिनेश भारती और धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed