Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
palki yatra was taken out from ISKCON amidst the vibrant chanting of harinam sankirtan with Srila Prabhupada being carried on a tour of the Sapta Devalaya
{"_id":"6af5fbe185d113901804ccd7","slug":"video-palki-yatra-was-taken-out-from-iskcon-amidst-the-vibrant-chanting-of-harinam-sankirtan-with-srila-prabhupada-being-carried-on-a-tour-of-the-sapta-devalaya-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इस्काॅन से धूमधाम से हरिनाम संकीर्तन के मध्य निकाली पालकी यात्रा, श्रील प्रभुपाद को सप्तदेवालय कराया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: इस्काॅन से धूमधाम से हरिनाम संकीर्तन के मध्य निकाली पालकी यात्रा, श्रील प्रभुपाद को सप्तदेवालय कराया भ्रमण
इस्कॉन मंदिर के संस्थापक एसी भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद को देशी-विदेशी भक्तों ने पुष्पों से सुसज्जित पालकी में विराजित कर प्राचीन सप्तदेवालयों के दर्शन कराए। प्रभु पाद के 49वें तिरोभाव महोत्सव पर सैकड़ों की संख्या में श्रीकृष्ण भक्तजन पालकी के साथ पूरे उल्लास के साथ हरिनाम संकीर्तन करते हुए मंदिरों में पहुंचे। यहां उन्होंने आराध्य के दर्शन कर परिक्रमा लगाई। पालकी यात्रा का भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। दुनिया में हरिनाम संकीर्तन को गुंजायमान करने वाले श्रील प्रभुपाद का इस्काॅन में तीन दिवसीय 49 वां तिरोभाव महोेत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन बृहस्पतिवार सुबह इस्काॅन मंदिर से पालकी यात्रा निकाली गई। इसमें पुष्पों से सुसज्जित पालकी में श्रील प्रभुपाद की प्रतिमा विराजित कर भक्तजन कंधों पर लेकर नगर के प्राचीन सप्तदेवालयों में भ्रमण कराया। श्रील प्रभुपाद की स्मृति में भक्त भावपूर्ण कीर्तन करते हुए पालकी के साथ स्थानीय गोस्वामी मंदिरों के दर्शन और परिक्रमा के लिए निकले। प्राचीन इस्काॅन से प्राचीन ठाकुर मदनमोहन मंदिर होते हुए अन्य प्राचीन देवालयों में पालकी यात्रा का जोरदार स्वागत किया। भक्तों ने पालकी के साथ मंदिरों में परिक्रमा करने के साथ ही हरिनाम संकीर्तन किया। श्रील प्रभुपाद स्वयं भी अपने संस्मरणों में बताते थे कि पालकी में यात्रा करना कितना आरामदायक और दिव्य अनुभव होता था, जबकि भक्त पूरे उत्साह और भक्ति भाव से कीर्तन करते हुए पालकी को आगे बढ़ाते हैं। लोई बाजार में जब पालकी यात्रा पहुंची तो दुकानदारों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दोरान विदेशी भक्तों ने जगह-जगह प्रसाद वितरित किया। इससे पहले वृंदावन इस्काॅन के अध्यक्ष पंचगोड़ा दास के सानिध्य में श्रील प्रभुपाद की समाधि का पूजन किया और भक्तों ने उनके संस्मरण साझा किए। इस अवसर पर गणपति दास, विश्वनाम दास, श्रुतिकीर्ति दास एवं रविलोचन दास सहित सैकड़ों की संख्या में भकजन शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।