{"_id":"6b0be086088987e4270dbd85","slug":"video-one-year-old-girl-injured-after-dilapidated-building-balcony-collapses-near-banke-bihari-temple-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बांकेबिहारी मंदिर के पास गिरा छज्जा, दर्शन के लिए लाइन में खड़ी मासूम भक्त हुई लहूलुहान; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बांकेबिहारी मंदिर के पास गिरा छज्जा, दर्शन के लिए लाइन में खड़ी मासूम भक्त हुई लहूलुहान; हालत गंभीर
वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे गाजियाबाद के श्रद्धालु परिवार के साथ रविवार को बड़ा हादसा हो गया। कतार में खड़ी एक वर्षीय बच्ची के सिर पर जर्जर भवन के छज्जे का हिस्सा गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लहूलुहान हालत में बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र अंतर्गत वसुंधरा कॉलोनी निवासी अमित अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन आए थे। रविवार को परिवार के सभी सदस्य मंदिर जाने के लिए फलाहारी बाबा वाली गली में दर्शन की कतार में खड़े थे। इसी दौरान गली स्थित एक जर्जर भवन के छज्जे पर बैठे बंदर ने उछलकूद की। बंदर की हलचल से छज्जे का एक हिस्सा टूटकर नीचे कतार में खड़ी अमित की एक वर्षीय पुत्री अर्पिता के ऊपर जा गिरा। छज्जे का मलबा गिरने से बच्ची के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। अचानक हुए हादसे से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पिता अमित आनन-फानन में घायल अर्पिता को लेकर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा बच्ची का इलाज किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।