{"_id":"6a70d39887a3a7a223052349","slug":"video-neighbor-slits-woman-throat-and-kills-her-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर में घुसकर काट दिया गला, इसलिए बेरहमी से महिला को मार डाला; सामने आई हैरान करने वाली वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर में घुसकर काट दिया गला, इसलिए बेरहमी से महिला को मार डाला; सामने आई हैरान करने वाली वजह
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव बाटी में महिला की गला रेतकर हत्या रंजिश और लूटपाट के इरादे से की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पड़ोसी युवक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि उसके माता-पिता को भी साक्ष्य छिपाने और लूट के सामान को ठिकाने लगाने में मदद करने के आरोप में पकड़ा गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 27/28 जुलाई की रात गांव निवासी विजय देवी की उनके घर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद घर में रखी नकदी और सोने के आभूषण (कुंडल, बाली, नाक की लौंग और पायल) लूट लिए गए थे। घटना के खुलासे के लिए थाना जैत पुलिस और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ी तो पुलिस का शक मृतक के पड़ोसी विष्णु उर्फ लुक्का पर गया। सोमवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाटी-मघेरा मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी विष्णु ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसकी दोनों टांगों में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन भेजा गया। यहां उपचार के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसके माता-पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।