{"_id":"6ac6019df301015a09033f47","slug":"video-mother-searches-for-missing-18-year-old-son-in-vrindavan-appeals-for-help-with-tears-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाथ में बेटे की तस्वीर, आंखों में आंसू... मां की मार्मिक गुहार, ढाई माह से लापता 18 वर्षीय अभिनंदन को वृंदावन में तलाश रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाथ में बेटे की तस्वीर, आंखों में आंसू... मां की मार्मिक गुहार, ढाई माह से लापता 18 वर्षीय अभिनंदन को वृंदावन में तलाश रहे परिजन
वृंदावन। संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद लापता बच्चों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से आकर परिजन लगातार अपने लापता बच्चों की तलाश में आश्रम और उसके आसपास आ रहे हैं। बच्चों द्वारा संत प्रेमानंद का सत्संग सुनने और उनके बताए बताए मार्ग का अनुसरण करने के कारण परिजन संभावना जता रहे हैं। उनके कलेजे के टुकड़े यहां मिल सकते हैं। मंगलवार को बिहार से आए माता-पिता बच्चे को खोजते हुए संत के आश्रम पहुंचे। युवक की मां का पुलिस चौकी के बाहर रो-रोकर हाल बुरा है।
वराह घाट क्षेत्र स्थित गऊ कृपा कुंज की चौथी मंजिल से गिरकर रसिक दुलारी शरण की मौत 25 सितंबर को हुई। इस घटना को 11 दिन हो गए। लेकिन लोग महाराष्ट्र, विहार, हरियाणा, मध्यप्रदेश, दिल्ली से आकर लापता बच्चों की तलाश में वृंदावन आ रहे हैं। मंगलवार को फिर विहार के गोपाल गंज, कुमीटोला निवासी विनोद यादव और उनकी पत्नी गीता देवी परिजनों के साथ पिछले ढाई माह से लापता 18 वर्षीय अभिनंदन यादव की तलाश में वृंदावन आईं। परिजन बच्चे के मिलने की उम्मीद लगाए संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम श्रीहित राधा केलि कुंज और उसके समीप सौभरिवन तक पहुंचे। पिछले ढाई माह से चक्कर लगा रहे परिजनों ने पुलिस से भी लगातार बच्चे केा तलाशने में सहायता मांग रहे हैं। अभिनंदन की मां गीता देवी दिनभर रमणरेती पुलिस चौकी के बाहर बैठी अपने बेटे की फोटो हाथ में लिए रोती रही और वहां आने से वाले सभी लोगों से अपने लाल को खोजने में सहायता की गुहार लगाती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।