Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Migratory birds from Central Asia, including Siberia, have begun arriving at Jodhpur’s lakes.

VIDEO: साइबेरिया सहित मध्य एशिया से जोधपुर झाल पहंुचने लगे प्रवासी पक्षी

Sat, 14 Nov 2026 11:13 AM IST
Pankaj Jain पंकज जैन
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:13 AM IST
Migratory birds from Central Asia, including Siberia, have begun arriving at Jodhpur’s lakes.
फरह। सेन्ट्रल एशियन फ्लाई-वे से सर्दियों में हजारों पक्षी जोधपुर झाल पहुंचने लगे हैं। इसमें मध्य एशिया, साइबेरिया, मंगोलिया और उत्तरी चीन से जोधपुर झाल पहुचने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या बहुत अधिक है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा वन विभाग के सहयोग से विकसित किए गए जोधपुर झाल वेटलैंड पर इन दिनों सर्दियों के मौसम में प्रवासी पक्षियों का जमघट लगने लगा है। बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसाइटी के पक्षी विशेषज्ञ डॉ केपी सिंह ने बताया कि जोधपुर झाल वेटलैंड पर 50 से अधिक प्रवासी प्रजातियों के हजारों प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं। प्रवासी पक्षी सेन्ट्रल एशियन फ्लाई वे के माध्यम से जोधपुर झाल व मथुरा के अन्य क्षेत्रों में प्रवास पर 8 हजार किमी दूर तक से आते हैं। यह वेटलैंड 200 से अधिक पक्षी वर्ग की स्थानीय व प्रवासी प्रजातियों की शरण स्थली है जिनमें 15 से अधिक संकटग्रस्त प्रजातियां शामिल हैं। सर्दियो के प्रवास पर स्थलीय और जलीय प्रवासी पक्षी आते हैं यहाँ डॉ के पी सिंह के अनुसार जोधपुर झाल पर सर्दियो के प्रवास पर स्थलीय और जलीय प्रवासी पक्षी आते हैं इनमें बार-हेडेड गूज, ग्रे-लैग गूज, ग्रेटर फ्लेमिंगो, रोजी पेलिकन, डालमेशन पेलिकन, नार्दन शोवलर, नोर्दन पिनटेल, गार्गेनी, गेडवाल, नाब-बिल्ड डक, कॉमन पोचार्ड, रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड, टफ्टिड डक, पाइड एवोसेट, ब्लैक-टेल्ड गोडविट, रूडी शेल्डक, कॉमन शेल्डक, कॉमन टील, कॉमन कूट, ग्रे-हेडेड लेपविंग, सेन्डपाइपर, सिट्रिन वेगटेल, यलो वेगटेल की प्रजातियां के अलावा स्थलीय प्रजातियों में साइबेरियन स्टोनचौट, ब्लूथ्रोट, रायनेक, श्राइक, शोर्ट-ईयर्ड आउल, वेस्टर्न मार्श हैरियर, ग्रेटर स्पॉटेड ईगल आदि प्रमुख प्रजातिया हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा वन विभाग के सहयोग से फरह निकट जोधपुर झाल पर विभिन्न हेविटाट विकसित किए गए हैं। इनमें 8 जलीय निकाय, घास युक्त दलदल, घास का मैदान, झाड़ीदार क्षेत्र व जंगल क्षेत्र शामिल हैँ। यहाँ पक्षी वर्ग की जलीय व स्थलीय प्रजातिया विचरण करती हैं। यहाँ घास की 20 प्रजातियों के साथ जलीय वनस्पति प्रवासी पक्षियों को आकर्षित कर रही हैं। जोधपुर झाल के हेविटाट में आवश्यकतानुसार और सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वाराणसी में मां काली की प्रतिमा की विदाई, VIDEO

13 Nov 2026

सीतापुर: नेपालपुर चौराहे पर युवक को मारी चार गोलियां, मौके से भाग निकले हमलावर

13 Nov 2026

बठिंडा पेट्रोल बम कांड: पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़ा पांचवां आरोपी गिरफ्तार फरीदकोट के हिस्ट्रीशीटर सुखजीत पर 17 संगीन केस दर्ज; बैंक खातों में हुई थी फंडिंग

रंगदारी के लिए 50 लाख रुपये मांगने और घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो अवैध पिस्तौल बरामद

कपूरथला में एनआरआई की कोठी में 15 साल से केयरटेकर 70 लाख का सामान लेकर फरार, परिवार समेत हुआ गायब

विज्ञापन

वीडियो: चंपावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विरोध, मानदेय वृद्धि का बार-बार आश्वासन देकर मांग पूरी न करने का आरोप

13 Nov 2026

वीडियो: चंपावत में अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र शुरू

13 Nov 2026
विज्ञापन

वीडियो: मुनस्यारी में खलिया तक रोपवे निर्माण की उम्मीद टूटी, पर्यटन मंत्री ने कहा सड़क कनेक्टिविटी बेहतर विकल्प

13 Nov 2026

साक्षी महाराज की पुलिस को फटकार पर अखिलेश का तंज, भाजपा सांसद ने गिनाईं सपा शासन की घटनाएं

13 Nov 2026

वीडियो: सड़क के लिए कनार के ग्रामीणों ने भरी हुंकार, फिर से भूख हड़ताल शुरू

13 Nov 2026

स्टेट बैडमिंटन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

13 Nov 2026

गुरुग्राम से पटना तक बस चलाने का प्रस्ताव, बिहार के चार शहरों से जुड़ेगा हरियाणा

13 Nov 2026

ट्रेड फेयर में दिखी विकास और विरासत की झलक

13 Nov 2026

देवास: नेमावर में बाइक-एक्टिवा की भिड़ंत, पुल पर खड़ा युवक धक्का लगने से 100 फीट नीचे गिरा; मौके पर मौत

13 Nov 2026

सामाजिक बदलाव के लिए वैश्य अग्रवाल समाज जागृति मंच चलाएगा प्रदेशव्यापी अभियान

13 Nov 2026

15 नवंबर को अंडर-9 जिला रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन

13 Nov 2026

गुरुग्राम को खुले पशुओं से मुक्त करने को निगम चलाएगा अभियान

13 Nov 2026

सेक्टर-81 से 112 तक अधूरे बरसाती नालों का काम होगा पूरा

13 Nov 2026

बसई तालाब पर होगा छठ महापर्व का भव्य आयोजन

13 Nov 2026

वीडियो: काशीपुर में एक दिवसीय शिक्षक सेमिनार का आयोजन

निजी स्कूल की बस की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

13 Nov 2026

बाराबंकी: तीन बेटियों के साथ महिला ने की आत्महत्या, पति और बची बेटी ने बताई घटना की वजह

13 Nov 2026

वीडियो: लवी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा और इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा ने मचाया धमाल

13 Nov 2026

ईरान के सर्वोच्च नेता के कार्यालय के उप-प्रतिनिधि डॉ मुहम्मद हुसैन जियाई से अमर उजाला की खास बातचीत

13 Nov 2026

रुद्रपुर बना हिमालयी राज्यों का सबसे स्वच्छ शहर: मेयर विकास शर्मा बोले- यह पूरे शहर की मेहनत का परिणाम

कानपुर: मंधना-पचोर रोड पर सबमर्सिबल मोटर खराब, लाखों की लागत से बनी पानी की टंकी बनी शोपीस

13 Nov 2026

बिहार: साइबर ठगी का खुलासा, डिजिटल फिंगरप्रिंट क्लोन डिवाइस समेत कई उपकरण बरामद; चार गिरफ्तार

13 Nov 2026

घोड़ों की सवारी के साथ निकली भगवान भास्कर की नगर यात्रा, VIDEO

13 Nov 2026

भूमि विवाद में बुलडोजर से होटल ध्वस्त, आधा दर्जन से अधिक हिरासत में; VIDEO

13 Nov 2026

साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार साइबर ठग गिरफ्तार

13 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed