{"_id":"6af7f50cf4a92e196e0ccee5","slug":"video-migratory-birds-from-central-asia-including-siberia-have-begun-arriving-at-jodhpurs-lakes-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: साइबेरिया सहित मध्य एशिया से जोधपुर झाल पहंुचने लगे प्रवासी पक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: साइबेरिया सहित मध्य एशिया से जोधपुर झाल पहंुचने लगे प्रवासी पक्षी
फरह। सेन्ट्रल एशियन फ्लाई-वे से सर्दियों में हजारों पक्षी जोधपुर झाल पहुंचने लगे हैं। इसमें मध्य एशिया, साइबेरिया, मंगोलिया और उत्तरी चीन से जोधपुर झाल पहुचने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या बहुत अधिक है।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा वन विभाग के सहयोग से विकसित किए गए जोधपुर झाल वेटलैंड पर इन दिनों सर्दियों के मौसम में प्रवासी पक्षियों का जमघट लगने लगा है।
बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसाइटी के पक्षी विशेषज्ञ डॉ केपी सिंह ने बताया कि जोधपुर झाल वेटलैंड पर 50 से अधिक प्रवासी प्रजातियों के हजारों प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं। प्रवासी पक्षी सेन्ट्रल एशियन फ्लाई वे के माध्यम से जोधपुर झाल व मथुरा के अन्य क्षेत्रों में प्रवास पर 8 हजार किमी दूर तक से आते हैं। यह वेटलैंड 200 से अधिक पक्षी वर्ग की स्थानीय व प्रवासी प्रजातियों की शरण स्थली है जिनमें 15 से अधिक संकटग्रस्त प्रजातियां शामिल हैं।
सर्दियो के प्रवास पर स्थलीय और जलीय प्रवासी पक्षी आते हैं यहाँ
डॉ के पी सिंह के अनुसार जोधपुर झाल पर सर्दियो के प्रवास पर स्थलीय और जलीय प्रवासी पक्षी आते हैं इनमें बार-हेडेड गूज, ग्रे-लैग गूज, ग्रेटर फ्लेमिंगो, रोजी पेलिकन, डालमेशन पेलिकन, नार्दन शोवलर, नोर्दन पिनटेल, गार्गेनी, गेडवाल, नाब-बिल्ड डक, कॉमन पोचार्ड, रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड, टफ्टिड डक, पाइड एवोसेट, ब्लैक-टेल्ड गोडविट, रूडी शेल्डक, कॉमन शेल्डक, कॉमन टील, कॉमन कूट, ग्रे-हेडेड लेपविंग, सेन्डपाइपर, सिट्रिन वेगटेल, यलो वेगटेल की प्रजातियां के अलावा स्थलीय प्रजातियों में साइबेरियन स्टोनचौट, ब्लूथ्रोट, रायनेक, श्राइक, शोर्ट-ईयर्ड आउल, वेस्टर्न मार्श हैरियर, ग्रेटर स्पॉटेड ईगल आदि प्रमुख प्रजातिया हैं।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा वन विभाग के सहयोग से फरह निकट जोधपुर झाल पर विभिन्न हेविटाट विकसित किए गए हैं। इनमें 8 जलीय निकाय,
घास युक्त दलदल, घास का मैदान, झाड़ीदार क्षेत्र व जंगल क्षेत्र शामिल हैँ। यहाँ पक्षी वर्ग की जलीय व स्थलीय प्रजातिया विचरण करती हैं। यहाँ घास की 20 प्रजातियों के साथ जलीय वनस्पति प्रवासी पक्षियों को आकर्षित कर रही हैं। जोधपुर झाल के हेविटाट में आवश्यकतानुसार और सुधार किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।