Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Live tableaux of the Navdurga were set up at the Brahma Kumaris center; devotees swayed to devotional songs.
{"_id":"6ad25eaa14cab1a00b03cc69","slug":"video-live-tableaux-of-the-navdurga-were-set-up-at-the-brahma-kumaris-center-devotees-swayed-to-devotional-songs-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ब्रह्माकुमारी केंद्र पर सजीं नवदुर्गा की चैतन्य झांकियां, भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ब्रह्माकुमारी केंद्र पर सजीं नवदुर्गा की चैतन्य झांकियां, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
मथुरा के रिफाइनरी में नवरात्र के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ओम शांति भवन में नवदुर्गा की चैतन्य झांकियों का आयोजन हुआ। राजयोगी कन्याओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की सजीव प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में देवी गीतों और भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियां भी हुईं।
सेवा केंद्र प्रभारी बीके कृष्णा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवी स्वरूपों की सज्जा, पवित्रता और अनुशासन ने सभी का ध्यान खींचा। बीके पूजा, बीके गौरी, अंजलि, वंदना, तमन्ना, रिया, शिवदेवी और किरण ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का अभिनय किया। बीके कृष्णा ने भी मां दुर्गा के दिव्य स्वरूप की प्रस्तुति दी। उन्होंने नवरात्र का आध्यात्मिक रहस्य समझाया। कहा कि परमपिता परमात्मा शिव राजयोग और ज्ञान से नारी शक्ति को जागृत करते हैं। कार्यक्रम का संचालन बीके मनोज ने किया। बीके आलोक, बीके उमेश और बीके कमल ने आध्यात्मिक गीतों और भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर मथुरा रिफाइनरी के अधिकारी और वृंदा क्लब के कार्यकारी सदस्य उपस्थित रहे। वरिष्ठ शिक्षक, चिकित्सक, समाजसेवी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने भी सहभागिता की। बीके सौरभ, मनोहर, मैना, राजेंद्र, भावना, पूनम, दामोदर, खुशी, पिंकी, सुखवीर और हीरो सहित अन्य सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।