{"_id":"6b043f8edd79ba5dea002cba","slug":"video-kmps-and-ratanlal-school-became-district-sub-junior-volleyball-champions-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: केएमपीएस व रतनलाल स्कूल बने वॉलीबॉल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: केएमपीएस व रतनलाल स्कूल बने वॉलीबॉल चैंपियन
मथुरा के रिफाइनरी में लक्ष्मी इंटरनेशनल स्कूल एवं जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्व. श्री डीएस धनगर स्मृति तृतीय जिला सब जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप का रविवार को रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में केएमपीएस और बालिका वर्ग में रतनलाल फूल कटोरी देवी स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। लक्ष्मी इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान पर खेले गए बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में केएमपीएस ने सेंट फ्रांसिस स्कूल को सीधे सेटों में 25-19 और 25-13 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में रतनलाल फूल कटोरी देवी स्कूल और सेक्रेड हार्ट स्कूल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसमें रतनलाल स्कूल ने 25-21 और 28-26 से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। बालक वर्ग में आरएसपीएस और बालिका वर्ग में केएमपीएस की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष अनूप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ कराया। इसके बाद उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।