{"_id":"6ad649d03acb22502903e942","slug":"video-kalash-yatra-taken-out-on-occasion-of-mahamaya-temple-annual-festival-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महामाया मंदिर के वार्षिकोत्सव पर निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महामाया मंदिर के वार्षिकोत्सव पर निकाली कलश यात्रा
मथुरा के बलदेव में क्षीरसागर स्थित श्री महामाया देवी मंदिर सेवा संस्थान का 15वां वार्षिकोत्सव और 16वां स्थापना दिवस मनाया गया। सोमवार को इस अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में 216 कलशों के साथ महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। वे सिर पर कलश रखकर भजन-कीर्तन करती हुई निकलीं। भजनों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा मंदिर पर संपन्न हुई, जहां भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। संस्थान के महामंत्री अनिल कुमार पाठक ने बताया कि यह आयोजन वार्षिकोत्सव और स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हुआ। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मंगलवार 20 अक्तूबर को मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पाठक ने सभी श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष ममता पाठक, महामंत्री अनिल कुमार पाठक, मधु वर्मा, आशीष शर्मा, दीपक शर्मा, बीएल वर्मा, जनार्दन मिश्रा, कृष्ण गोपाल पाठक, सविता पांडेय, अमित भारद्वाज, सुदीप बंसल और कन्हैया पांडेय उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।