{"_id":"6a9d2500f580193d140440da","slug":"video-joy-of-nandotsav-pervades-nandgaon-following-shri-krishna-janmashtami-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नंदगांव में नंदोत्सव का उल्लास, बधाइयों से गूंजा नंदभवन; श्रद्धालुओं पर लुटाए उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नंदगांव में नंदोत्सव का उल्लास, बधाइयों से गूंजा नंदभवन; श्रद्धालुओं पर लुटाए उपहार
बाजे-बाजे री बधइयां नंदगांव, मगन सब नर-नारी की गूंज के साथ नंदगांव में नंदोत्सव का उल्लास अपने चरम पर पहुंच गया। नंदभवन से लेकर कस्बे की गलियों तक ऐसा लगा मानो स्वयं नंदबाबा के आंगन में जन्मे लाला की खुशियां मनाने पूरा ब्रज उमड़ पड़ा हो। कभी समाज गायन की मधुर तान सुनाई दी तो कभी मल्लयुद्ध, बांस बधाई, और शंकर लीला ने श्रद्धालुओं को रोमांचित किया। सुबह बरसाना से बड़ी संख्या में गोप नंदगांव पहुंचे। नंदभवन में नंदगांव और बरसाना के समाजियों ने आमने-सामने बैठकर पारंपरिक समाज गायन और बधाई गीतों का गायन किया। रंगीली आज बाजै अरी हेरी मां, बाजे बधाइयां बे सैयां नंद दे दरबार और सुख बरसै री हेली जसुमति महल में जैसे पदों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। करीब तीन घंटे चले समाज गायन में जब प्रेम और मस्ती से सराबोर पद गूंजे तो श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने लगे। इसके बाद नंदमहल में पारंपरिक मल्लयुद्ध ने उत्सव में अलग रंग भर दिया। सेवायत गोस्वामियों ने प्रतीकात्मक रूप से अखाड़े में उतरकर कुश्ती की। मुकाबले के बाद दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे से क्षमा मांगकर गले मिलकर ब्रज की प्रेम परंपरा का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने मल्लयुद्ध में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नंदोत्सव में हास-परिहास का दौर भी चलता रहा। बरसाना के गोप नंदबाबा के जमाई की जय बोलते तो नंदगांव के गोप बृषभानु के जमाई की जयकार करते। इसी बीच भांड स्वरूप एक गोस्वामी युवक करीब 15 फुट ऊंचे बांस पर चढ़ गया और भगवान कृष्ण-बलराम की ओर मुख कर बधाई पद सुनाने लगा। यह दृश्य देखते ही नंदभवन जयकारों और तालियों से गूंज उठा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।