{"_id":"6ac601c9e67e2f6bfe01f88d","slug":"video-heavy-paddy-arrivals-disrupt-mathura-mandi-grain-purchases-halted-for-a-day-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: धान की बंपर आवक से मंडी में लगा जाम, आज खरीद रहेगी बंद... 35-40 हजार कुंतल रोज पहुंच रहा धान, पहले होगा लदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: धान की बंपर आवक से मंडी में लगा जाम, आज खरीद रहेगी बंद... 35-40 हजार कुंतल रोज पहुंच रहा धान, पहले होगा लदान
मथुरा। नवीन मंडी समिति में धान की बेतहाशा आवक से बने जाम के हालात को देखते हुए बुधवार, सात अक्तूबर को अनाज की खरीद पूरी तरह बंद रहेगी। इस दिन मंडी में केवल धान का गोदामों और अन्यत्र सप्लाई के लिए लदान होगा। व्यापारियों के निर्णय पर मंडी समिति ने भी छुट्टी घोषित की है।
मंडी समिति में इन दिनों प्रतिदिन 35 से 40 हजार कुंतल तक धान पहुंच रहा है। अक्तूबर में अब तक 2.35 लाख कुंतल और सितंबर में 3.19 लाख कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। इसके मुकाबले बाजरा की आवक बेहद कम है। अब तक मंडियों में महज 600 कुंतल बाजरा पहुंचा है। मंडी के आढ़त व्यापारियों के संगठन मथुरा व्यापार समिति ने मंगलवार को बैठक कर सात अक्तूबर को खरीद बंद रखने का निर्णय लिया। हालांकि धान-बाजरा की आवक रात दो बजे से आठ अक्तूबर सुबह 11 बजे तक सामान्य रूप से जारी रहेगी। समिति अध्यक्ष चौधरी राधारचन और महामंत्री दीनदयाल अग्रवाल ने किसानों से सात अक्तूबर को मंडी नहीं आने की अपील की है। मंडी सचिव रेनू वर्मा ने बताया कि व्यापारियों की मांग पर धान के लदान के लिए मंडी में बुधवार की छुट्टी की गई है। गुरुवार को पूर्ववत मंडी में खाद्यान्न की खरीद की जाएगी। इसका फल एवं सब्जी मंडी पर कोई असर नहीं रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।