{"_id":"6af43513c185cf191c03bbf2","slug":"video-govardhan-puja-festival-celebrated-at-iskcon-temple-in-vrindavan-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वृंदावन के इस्काॅन मंदिर में मना गोवर्धन पूजा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वृंदावन के इस्काॅन मंदिर में मना गोवर्धन पूजा महोत्सव
वृंदावन में इस्कॉन मंदिर की गौशाला में देशी -विदेशी भक्तों ने भक्ति संगीत के मध्य 700 किलो के सूजी के हलुआ से बने विशाल गोवर्धन पर्वत का पूजन किया। ठाकुरजी का छप्पन भोग लगाए गए। भक्ति संगीत एवं हरिनाम संकीर्तन की धुन पर भक्तजन जमकर झूमे। मंगलवार को सुबह इस्कॉन मंदिर स्थित श्रील प्रभुपाद की समाधि स्थल का शंख ध्वनि के मध्य पूजन कर आरती की। भगवान श्रीकृष्ण बलराम का पूजन विधि विधान से किया गया। इसके बाद इस्कॉन गौशाला में अमेरिका से आई गौरा मणि देवी दासी ने 250 किलो सूजी, 175 किलो घी, 175 किलो चीनी, 50 किलो काजू एवं 50 किलो किशमिश से 700 किलो हलुआ से विशाल गोवर्धन पर्वत बनाया। इसमें सभी मंदिर देवालय भी बनाकर उनको विभिन्न प्रकार के फलों से सजाया। पांच हजार देशी-विदेशी भक्तें ने जयकारों के मध्य पूर्ण आस्था के साथ गोवर्धन महाराज का पूजन किया। मंदिर के वरिष्ठ पदाधिकारी जननंदन गोस्वामी ने गोवर्धन लीला का वर्णन किया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण बलराम का मंदिर में पूजन किया गया। जयकारों और हरिनाम संकीर्तन के मध्य गिरिराज महाराज का महा अभिषेक किया गया। उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया गया। वृंदावन इस्कॉन के अध्यक्ष पंचगौड़ा दास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का विशेष महत्व है। भगवान ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सात दिन तक ब्रजवसियों की रक्षा की थी। इस लीला में उन्होंने इंद्र का मान भंग किया। तभी से पहले ब्रज में उसके बाद विश्व में गोवर्धन पूजा की परंपरा चल रही है। मंदिर के पीआरओ रवि लोचन दास ने बताया कि मंदिर के साथ गौशाला में वृहद रूप में गोवर्धन पूजन महोत्सव मनाया गया। इसमें पांच हजार से अधिक श्रीकृष्ण भक्तों ने भाग लिया। पूजन के साथ भक्ति संगीत के साथ भाव नृत्य कर भक्ति का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में पांच हजार से अधिक कृष्ण भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर वृंदावन इस्कॉन के अध्यक्ष पंचगौड़ा दास, गणपति दास, विश्वनाम दास, श्रुतिकीर्ति दास आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।