{"_id":"6af6e037bdc72bbb12016f3b","slug":"video-expressed-displeasure-over-the-lack-of-lighting-in-the-rest-room-for-drivers-and-conductors-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चालक-परिचालकों के रेस्ट रूम में रोशनी न मिलने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चालक-परिचालकों के रेस्ट रूम में रोशनी न मिलने पर जताई नाराजगी
मथुरा। परिवहन निगम के मथुरा डिपो की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की कवायद तेज होगी। आगरा क्षेत्र के नवागत क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव ने शुक्रवार को मथुरा डिपो पहुंचकर नए और पुराने बस अड्डे के साथ परिवहन निगम की कार्यशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, कार्यशाला की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि मथुरा के पुराने बस अड्डे का पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के अंतर्गत उच्चीकरण कराया जाएगा। इससे बस अड्डे की व्यवस्थाओं को आधुनिक स्वरूप देने के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। वहीं, परिवहन निगम की कार्यशाला के उच्चीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। कार्यदायी संस्था ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक चालक-परिचालकों के लिए बनाए गए रेस्ट रूम में भी पहुंचे। यहां प्रकाश व्यवस्था नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से रेस्ट रूम में रोशनी की समुचित व्यवस्था शुरू कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान प्रभारी एआरएम राजेश कुमार यादव, डिपो प्रभारी विवेक अहिरवार, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी शशि शर्मा, संचालन प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।