{"_id":"6a931c0c29f045171800fb4b","slug":"video-death-threat-to-bhajan-singer-and-mahamandaleshwar-kunj-bihari-das-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भजन गायक और महामंडलेश्वर को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भजन गायक और महामंडलेश्वर को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
वृंदावन के चामुंडा कालोनी स्थित रंगीली कुंज निवासी मशहूर भजन गायक को वाट्सएप कॉल कर एक नामजद व्यक्ति ने जाने से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। धमकीभरा ऑडियो वायरल हो रहा है। महामंडलेश्वर कुंजबिहारी दास ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह महामंडलेश्वर होने के साथ भजन गायक भी हैं। बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे मूलरूप से लुधियाना, हाल निवासी बिरला मंदिर के समीप एक कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने वाट्सएप कॉल कर उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी है। कॉल से भयभीत महामंडलेश्वर ने 112 पर काॅल कर पुलिस को सूचित किया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी दो माह पहले उनके घर पर आया था। तब उसने धमकाते हुए कहा था कि भजन गायन का कार्य करना है तो उसमें से कुछ आमदनी का हिस्सा उन्हें भी देना होगा, नहीं तो हत्या कर दी जाएगी। महामंडलेश्वर ने दी तहरीर में यह भी बताया कि आरोपी पंजाब से वृंदावन में नशे का भी कारोबार कर रहा है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि महामंडलेश्वर और आरोपी पहले एकसाथ भजन गायकी का कार्य करते थे। कुछ पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद है। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।