{"_id":"6abb811528fb7166e70a5e6f","slug":"video-bjp-leader-laxmi-narayan-appeals-for-300-plus-seats-in-up-during-jan-ashirwad-yatra-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची कोसीकलां, लक्ष्मीनारायण बोले- हर सीट पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची कोसीकलां, लक्ष्मीनारायण बोले- हर सीट पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की
कोसीकलां। जन आशीर्वाद यात्रा सोमवार को उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के कार्यों से ग्रामीणों को अवगत कराया और भाजपा सरकार को वोट देने की अपील की। उत्तर प्रदेश- राजस्थान की सीमा पर यात्रा का स्वागत करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे एवं मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी सहित ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की भव्य प्रतिमा पर फूल-माला पहनाकर उन्हें नमन किया और यात्रा की सफलता की कामना की।
यात्रा के नगर पालिका परिसर में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने भारतीय जनता पार्टी का देवदुर्लभ कार्यकर्ता पार्टी के लिए भगवान के समान है। कार्यकर्ता ने ही बूथ जिताकर भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं, हर सीट पर कमल चुनाव लड़ेगा। इसलिए आपकी जिम्मेदारी बनती है कि प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जिताकर पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएं।
चौधरी ने देश की योगी सरकार की कार्यों की कार्यों की जमकर तारीफ करते दिखे। वहीं, लोगो से आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में वोट करते हुए प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार खड़ा करने की मांग करते नजर आए।इस दौरान उन्होंने कहा कि अटल जी का तप है जो भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। वर्ष 2015 और 2019 के प्रचंड बहुमत ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत के विकास की गाथा लिखने को एक ताकत दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।