{"_id":"6b01962e4a71282a9603ba24","slug":"video-bageshwar-dham-dhirendra-shastri-darshan-banke-bihari-mandir-vrindavan-mathura-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वृंदावन पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बांकेबिहारी के दर्शन कर ये बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वृंदावन पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बांकेबिहारी के दर्शन कर ये बोले
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस बात की बेचैनी है कि वे ठाकुरजी के भक्त बन गए हैं, लेकिन वे औरंगजेब के कलंक को कैसे मिटाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी भाषा में त्रुटि हो सकती है, लेकिन भाव में कोई खोट नहीं है। उनका विरोध किसी बयान को लेकर नहीं, बल्कि हिंदुत्व एकता की बात करने की वजह से हो रहा है। रुक्मिणी विहार स्थित सेठ मुरलीधर मानसिंगका सेवा सदन में मीडिया व श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन की इस राह में जोखिम और जख्म बहुत हैं, और यह विरोध आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि हिंदू नहीं बचेगा, तो हिंदुस्तान कैसे बचेगा? यदि सनातनी एकजुट नहीं होंगे, तो हमारे मंदिर, देवालय और तीर्थ स्थल सुरक्षित नहीं रह पाएंगे। जातिगत भेदभाव को मिटाने का आह्वान करते हुए उन्होंने नारा दिया कि "जाति-पाति की करो विदाई, हम सब हैं हिंदू भाई-भाई।" उन्होंने कहा कि जो लोग इसके विरुद्ध बात करते हैं, वे केवल बहानों से विरोध कर रहे हैं। वे हिंदू और हिंदुस्तान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे, इसके लिए चाहे उन्हें गोली ही क्यों न खानी पड़े। अपने वृंदावन प्रवास के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सबसे पहले ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे परिक्रमा मार्ग स्थित गौरीगोपाल आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ब्रज के प्रति अपना लगाव व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही वे भी ब्रजवासी बनने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।