{"_id":"6aa7b2aae8dc9f86bc04da02","slug":"video-administration-cracks-down-on-encroachments-in-barsana-ahead-of-radhashtami-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राधाष्टमी से पहले बरसाना में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राधाष्टमी से पहले बरसाना में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा
बरसाना में राधाष्टमी से पहले सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने की कवायद तेज हो गई है। रविवार को प्रशासनिक और पुलिस टीम ने प्यारो बरसाना गेट से नए बस स्टैंड तक अभियान चलाया। इसके बाद गोवर्धन रोड की दोनों ओर सड़क की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क घेरकर रखे सामान और अस्थायी ढांचे हटने से रास्ता खुला। एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार, सीओ गोवर्धन अनिल कुमार और ईओ बरसाना कल्पना बाजपेई के नेतृत्व में इलाका पुलिस के साथ टीम ने कार्रवाई की। सड़क किनारे दुकानों के बाहर रखे सामान और रास्ते में बाधा बन रहे ठेले आदि हटवाए गए। टीम को देखकर कई दुकानदारों ने खुद ही सामान समेट लिया। अधिकारियों ने मौके पर दुकानदारों को सड़क और पटरी पर सामान न रखने की हिदायत दी। राधाष्टमी पर बरसाना में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। प्रमुख मार्गों पर पैदल श्रद्धालुओं के साथ वाहनों का दबाव बढ़ने से पहले ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने की तैयारी की जा रही है। प्यारो बरसाना गेट से नया बस स्टैंड और गोवर्धन रोड का हिस्सा आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इन मार्गों से अतिक्रमण हटने के बाद पैदल चलने वालों के लिए भी जगह उपलब्ध होगी। प्रशासन ने साफ किया है कि अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। पर्व तक प्रमुख मार्गों पर निगरानी रखी जाएगी और जहां भी दोबारा सड़क या पटरी घेरकर आवागमन बाधित किया गया, वहां कार्रवाई की जाएगी।एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार ने बताया कि राधाष्टमी को देखते हुए प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं के आवागमन में बाधा न आए, इसके लिए अभियान जारी रहेगा। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।