{"_id":"6ae07852aafd60325b08e425","slug":"video-worker-falls-from-fourth-floor-of-court-building-under-construction-sustains-serious-injuries-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: निर्माणाधीन न्यायालय की चौथी मंजिल से गिरा मजदूर, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: निर्माणाधीन न्यायालय की चौथी मंजिल से गिरा मजदूर, गंभीर घायल
मैनपुरी। दीवानी न्यायालय में सेशन कोर्ट की चौथी मंजिल से लेंटर की सरिया बिछाते समय मजदूर का पैर फिसल गया और वह तीन मंजिल नीचे पक्के फर्श पर आकर गिरा। इससे मजदूर को गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूर घायल मजदूर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे गंभीर अवस्था में सैफई रेफर कर दिया है।
दीवानी न्यायालय में करीब चार मंजिला सेशन कोर्ट की बिल्डिंग बनाने का कार्य चल रहा है। मंगलवार दोपहर करीब 12:15 बजे चौथी मंजिल पर लेंटर के लिए सरिया बिछाने का काम किया जा रहा था। इस दौरान कन्नौज निवासी राधेश्याम सरिया लगा रहे थे। अचानक से उनका पैर फिसला और वह तीन मंजिल नीचे पोर्च पर गिर गया। काफी ऊंचाई से गिरने पर मजदूर को गंभीर चोटें आए। मजदूर के गिरते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद अन्य साथी उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार दीवानी परिसर में सेशन कोर्ट की नई बिल्डिंग को बनाने का काम गुरुग्राम की कॉमेट कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कंपनी और ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य के दौरान कोई भी सुरक्षा मानक का प्रयोग नहीं किया गया। निर्माण कार्य स्थल की काफी ऊंचाई होने के बाद भी मजदूरों को न तो कोई हेलमेट दिया गया, न कोई सपोर्ट सिस्टम था जिसकी वजह से यह हादसा हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।