{"_id":"6ae0e83e866b5645df027b9c","slug":"not-a-lock-on-cooperative-societies-but-a-lock-on-the-farmers-fortunes-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-169755-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सहकारी समितियों पर नहीं...किसानों की किस्मत पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सहकारी समितियों पर नहीं...किसानों की किस्मत पर ताला
विज्ञापन
फोटो 41 किशनी में खाद के लिए लाइन में लगे किसान। संवाद
मैनपुरी। जिले में खाद का संकट गहरा रहा है। सहकारी समितियों पर सचिवों की हड़ताल का ताला किसानों की किस्मत पर लगा नजर आ रहा है। किसानों को डीएपी और यूरिया नहीं मिल पा रही है। खाद के लिए किसान पीसीएफ गोदामों के चक्कर काट रहे हैं। यहां भी मांग के मुकाबले उपलब्धता कम पड़ने से निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
करहल में मंगलवार दोपहर तक डीएपी का स्टॉक खत्म हो गया जबकि किशनी स्थित पीसीएफ गोदाम पर खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ जुटी रही। औंछा में साधन सहकारी समिति बंद होने से किसान परेशान हैं। जिले में रोजाना करीब 212 मीट्रिक टन डीएपी और 191 मीट्रिक टन यूरिया की मांग है। ऐसे समय में सहकारी समितियों पर खाद वितरण ठप होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गेहूं और आलू की बुवाई के लिए समय पर खाद नहीं मिलने से फसलों की बुवाई प्रभावित होने की आशंका है।
-- --
करहल में दोपहर तक खत्म हो गया स्टॉक
करहल स्थित पीसीएफ केंद्र पर मंगलवार सुबह करीब 150 बोरी डीएपी का वितरण किया गया। दोपहर होते-होते स्टॉक खत्म हो गया। इसके बाद खाद लेने पहुंचे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। केंद्र के सचिव विश्वनाथ प्रताप ने बताया कि फिलहाल केंद्र पर 300 बोरी टीएसपी और 110 बोरी एनपीके खाद उपलब्ध है।
विज्ञापन
-- --
औंछा में समिति पर नहीं खाद
कस्बे की साधन सहकारी समिति के गोदाम पर ताला लटका होने से किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। सचिवों की हड़ताल के कारण वितरण व्यवस्था प्रभावित है। किसान खाद के लिए समिति के चक्कर काट रहे हैं। किसानों का कहना है कि खाद की कमी से गेहूं और आलू की बुवाई में देरी हो रही है।
-- -
किशनी के पीसीएफ गोदाम पर उमड़ी भीड़
किशनी स्थित पीसीएफ गोदाम पर खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं। यहां विभिन्न क्षेत्रों के अलावा इटावा से भी किसान खाद लेने पहुंच रहे हैं। पीसीएफ सचिव अनुज यादव सुबह से शाम तक खाद का वितरण कर रहे हैं लेकिन किसानों की भीड़ कम नहीं हो रही है।
-- --
सचिवों की हड़ताल के कारण सहकारी समिति बंद हैं। किसानों को पीसीएफ केंद्र के माध्यम से खाद का वितरण किया जा रहा है। किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जितेंद्र पाल, एआर कॉपरेटिव