{"_id":"6ab55ed0f17af9431d027f89","slug":"video-insult-to-tricolour-at-mainpuri-district-magistrate-office-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैनपुरी जिलाधिकारी कार्यालय पर तिरंगे के अपमान, डीएम के आदेश पर हरकत में आया विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मैनपुरी जिलाधिकारी कार्यालय पर तिरंगे के अपमान, डीएम के आदेश पर हरकत में आया विभाग
जिस तिरंगे की शान के लिए स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्तों ने अपनी जान न्योछावर कर दी, उस तिरंगे का इस स्वतंत्र भारत में सम्मान नहीं हो पा रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि मैनपुरी के जिलाधिकारी कार्यालय के ऊपर लगा हुआ तिरंगा बारिश और आंधी की वजह से खराब हो गया था। उसका रंग फीका पड़ गया था, जबकि तिरंगे से संबंधित अधिनियम में कटा, फटा, धुंधला और खराब तिरंगा तत्काल हटा देना चाहिए। जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी को जब इस बारे में पता पड़ा तो उन्होंने नाजिर रोहित दुबे को तिरंगा तत्काल बदलवाने के आदेश दिए। लेकिन जिलाधिकारी के आदेश को नाजिर विभाग ने सिरे से नकार दिया और 2 दिन बीतने के बाद भी तिरंगा बदला नहीं गया। जब बदरंग तिरंगे पर लोगों की नजर गई तो उन्होंने इसका विरोध किया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने फिर से कड़े आदेश दिए और उसके बाद यह तिरंगा बदला गया। इससे यह साफ दिख रहा है कि जिलाधिकारी के आदेश और तिरंगे के सम्मान के लिए नाजिर विभाग कितना गंभीर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।