{"_id":"6936e1a3b8d6770f850cfafd","slug":"video-a-criminal-arrested-in-mahoba-with-counterfeit-currency-worth-262-lakh-rupees-2025-12-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"महोबा में 2.62 लाख के नकली नोटों के साथ शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में 2.62 लाख के नकली नोटों के साथ शातिर गिरफ्तार
जेल में दो शातिरों में जुगलबंदी हुई और दोनों ने नकली नोटों का काला कारोबार शुरू करने की साजिश रच डाली। कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 2.62 लाख के भारतीय नकली नोट बरामद किए गए। इनमें 200 के 684 व 100 रुपये के 1252 नाेट मिले। आरोपी ने बताया कि गाजीपुर जिले का अंकुर उसे नकली करेंसी उपलब्ध कराता था। पुलिस ने मुख्य आरोपी की धरपकड़ के लिए दो टीमें गठित की हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह बताया कि कोतवाली कुलपहाड़ प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को कस्बे के बाजार में एक व्यक्ति के नकली नोट चलाने के संबंध में सूचना मिली थी। पुलिस ने बेलाताल रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान देवेंद्र अहिरवार निवासी आरी जनपद महोबा को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 2.62 लाख रुपये के नकली नोट मिले।
100 व 200 रुपये के यह नोट आरोपी देवेंद्र बाजार में चलाने के लिए लेकर आया था। आरोपी ने बताया कि गाजीपुर निवासी अंकुर कुमार ने उसे नकली नोट बाजार में चलाने के लिए दिए थे। पुलिस ने देवेंद्र को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया जबकि फरार आरोपी अंकुर की तलाश की जा रही है।
अपर एसपी ने बताया कि आरोपी अंकुर की तलाश के लिए सीओ के नेतृत्व में एसओजी व थाना कुलपहाड़ पुलिस की दो अलग-अलग टीमें लगाई गई है। जल्द ही आरोपी अंकुर को गिरफ्तार करके इस कारोबार की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।