Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   No salaries for employees,

Mahoba News: कर्मचारियों को वेतन नहीं, शहर की डेढ़ लाख की आबादी को पानी नहीं

Sat, 31 Oct 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
No salaries for employees,
फोटो 31 एमएएचपी 21 परिचय-कर्मचारियोंं की हड़ताल से बंद उर्मिल बांध स्थित इंटेकवेल। संवाद
-पांच माह से वेतन न मिलने से हड़ताल पर गए कर्मचारी, पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन

-उर्मिल बांध से शहर को होती है पेयजल आपूर्ति, नलों में पानी न आने से परेशान रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। पांच माह से वेतन का इंतजार कर रहे पेयजल आपूर्ति से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल ने डेढ़ लाख की आबादी वाले महोबा शहर में पानी का संकट खड़ा कर दिया है। शनिवार को कर्मचारियों के काम बंद करने से शहर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। सुबह से ही नलों से पानी नहीं आया तो लोग जरूरत पूरी करने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। किसी ने आसपास के हैंडपंपों और जलस्रोतों का सहारा लिया तो किसी को दूसरे मोहल्लों से पानी लाना पड़ा।
महोबा पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत यूपी-एमपी सीमा पर स्थित उर्मिल बांध से शहर को पानी की आपूर्ति की जाती है। बांध से पानी पाइपलाइन के जरिए कस्बा श्रीनगर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचता है। यहां पानी का शोधन करने के बाद पाइपलाइन के माध्यम से शहर की पांच टंकियों को भरा जाता है। इन टंकियों से अलग-अलग मोहल्लों में जलापूर्ति होती है। इस पूरी व्यवस्था के संचालन व रखरखाव का जिम्मा निजी कंपनी ब्रिज बैंकों गुप्ता के पास है। कंपनी ने इसके लिए 50 से अधिक कर्मचारियों को तैनात कर रखा है।
विज्ञापन

सनोज कुमार, उपेंद्र, मनोज आदि कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है। दिवाली नजदीक है, लगातार काम करने के बाद भी वेतन न मिलने से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। भुगतान की मांग को लेकर उन्होंने शनिवार से काम बंद कर दिया है। इसका सीधा असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ा। इससे शहर में पानी पहुंचना बंद हो गया। मोहल्ला समद नगर, भटीपुरा, लवकुशनगर तिराहा, हवेली दरवाजा, बड़ीहाट, चरखारी बाईपास, खोआमंडी समेत शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। अचानक जलापूर्ति बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी उन परिवारों को हुई, जिनके घरों में पानी का पर्याप्त भंडारण नहीं था। घरेलू कामकाज, खाना बनाने व अन्य जरूरतों के लिए लोगों को पानी जुटाने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
हड़ताल से गहरा गया पेयजल संकट
शक्तिनगर निवासी रामजी गुप्ता का कहना है कि पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पेयजल संकट गहराया है। शीघ्र ही इस समस्या का समाधान होना चाहिए। ताकि, लोगों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति मिल सके।
-----------
बांध लबालब फिर भी नहीं मिल रहा पानी
मकनियांपुरा निवासी आलम अली का कहना है कि जनपद के बांध इस समय पानी से पूरी तरह लबालब हैं। इसके बाद भी पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल संकट से निबटने के लिए शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाए जाना चाहिए। पेयजल आपूर्ति के अभाव में उपभोक्ता परेशान हैं।
----------
वर्जन
शासन की ओर से बजट उपलब्ध न कराए जाने से कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला। इससे सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। शहर की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। विभाग जब धन उपलब्ध कराएगी, तभी कर्मचारियों का भुगतान हो सकेगा।- शैलेष कुमार सिंह, प्रबंधक, पेयजल आपूर्ति कंपनी।

----------
वर्जन
छह माह से बजट न आने से कंपनी का भुगतान नहीं हो पा रहा है। शासन स्तर पर लगातार वार्ता चल रही है। हड़ताल पर गए कर्मचारियों से बात कर उन्हें काम पर लौटने के लिए कहा जा रहा है। भरोसा दिया गया है कि बजट आते ही लंबित भुगतान कराया जाएगा। जल्द ही कर्मचारियों के काम पर लौटने और पेयजल आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। -एके शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल निगम शहरी, महोबा।

फोटो 31 एमएएचपी 21 परिचय-कर्मचारियोंं की हड़ताल से बंद उर्मिल बांध स्थित इंटेकवेल। संवाद

फोटो 31 एमएएचपी 21 परिचय-कर्मचारियोंं की हड़ताल से बंद उर्मिल बांध स्थित इंटेकवेल। संवाद

फोटो 31 एमएएचपी 21 परिचय-कर्मचारियोंं की हड़ताल से बंद उर्मिल बांध स्थित इंटेकवेल। संवाद

फोटो 31 एमएएचपी 21 परिचय-कर्मचारियोंं की हड़ताल से बंद उर्मिल बांध स्थित इंटेकवेल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed