{"_id":"6ae6279c229cefe6b0078b49","slug":"massive-fire-ravages-a-readymade-garment-shop-in-loni-main-market-stock-worth-20-lakh-reduced-to-ashes-in-ghaz-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: लोनी मेन बाजार में रेडीमेड गारमेंट की दुकान में आग का तांडव, 20 लाख का सामान जलकर राख, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: लोनी मेन बाजार में रेडीमेड गारमेंट की दुकान में आग का तांडव, 20 लाख का सामान जलकर राख, देखें वीडियो
Sat, 31 Oct 2026 11:09 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:09 PM IST
सार
गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के लोनी मेन बाजार स्थित रेडीमेड गारमेंट की दुकान में शनिवार रात करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
आग ने बरपाया कहर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के लोनी मेन बाजार स्थित रेडीमेड गारमेंट की दुकान में शनिवार रात करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गई। आग दुकान के पहले मंजिल पर लगी थी। दुकानदार दुकान बंद करके घर चला गया था। रास्ता छोटा होने के कारण अग्निशमन विभाग की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच पाई। दुकानदार ने बताया आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
मेन बाजार में रहने वाले शोएब पुत्र नवाब की घर से कुछ दूरी पर रेडीमेड गारमेंट की दुकान है। उन्होंने बताया कि नीचे वाले फ्लोर पर रेडीमेड बच्चों के कपड़े और ऊपर वाले फ्लोर पर रेडीमेड बड़े लोगों के कपड़े की दुकान है। रात करीब 9:30 बजे वह दुकान बंद करके चले गए थे। कुछ देर बाद एक ग्राहक में दुकान से सामान लेने की बात कही। ग्राहक के बुलावे पर दुकानदार दुकान खोलने आ गए। जैसे ही दुकानदार ने दुकान का शटर खोला। अंदर दुकान में धुआं भरा हुआ था। कुछ देर बाद ऊपर वाली मंजिल में धुआं निकलने लगा। आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
ऊपर वाली मंजिल में आग की लपेटे निकलने पर लोगों ने नीचे वाली दुकान का सारा सामान निकाल कर बाहर कर दिया। देखते देखते अपने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। में बाजार का रास्ता छोटे होने के कारण पानी का टैंकर अंदर तक नहीं पहुंच सका। दममल कर्मियों ने पानी का पाइप लगाकर आग पर काबू पाया। दुकानदार शोएब ने बताया कि आग लगने से करीब 20 लाख रुपए का समान जलकर राख हो गया। सीएफओ सौरभ कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के सही कारण का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन