{"_id":"67619fbbe52143d7c106c584","slug":"slogans-raised-demanding-repair-of-damaged-road-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138348-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: क्षतिग्रस्त सड़क ठीक कराने की मांग को लेकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: क्षतिग्रस्त सड़क ठीक कराने की मांग को लेकर नारेबाजी
बागापार। विजयपुर-झुंगवा के क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि विजयपुर-झुंगवा की सड़क वर्षों से टूटी पड़ी है। सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को शिकायती पत्र भी दिया, लेकिन किसी ने इसे संज्ञान में नहीं लिया। सड़क टूटने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। कोहरे में राहगीर गिरकर घायल हो जा रहे हैं। अधिकारी यह सब जानकार भी अंजान बने हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क से केवलापुर खुर्द, विजयपुर, जमुनिअहवा, देवान टोला, झुंगवा, परसिया, पोखरहवा, परासखांड, जोगा टोला, तिलहिया, डिहुलिया, पंडितपुर, बड़हरा, शेखपुरवा, नाथनगर, खेदुआभार, बेलभरिया आदि गांवों से हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इस दौरान हरीश आर्य, शौकत अली, रजीउल्लाह, कमरुद्दीन, मेघनाथ, रवि पासवान, बालकेश वर्मा, फुलबदन, सुदामा, सुनील, सोनू मद्धेशिया, शमीम आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।