{"_id":"6aeaf8427e9f127dd40bdd3c","slug":"video-poets-jamuna-prasad-upadhyay-and-zafar-ali-naqvi-interview-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: मशहूर शायर जमुना प्रसाद उपाध्याय और जफर अली नकवी से खास बातचीत, साझा किए अपने विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: मशहूर शायर जमुना प्रसाद उपाध्याय और जफर अली नकवी से खास बातचीत, साझा किए अपने विचार
लखीमपुर खीरी के दशहरा मेले के सांस्कृतिक मंच पर मंगलवार देर रात ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के नामचीन शायरों ने अपनी रचनाओं और कलाम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मुशायरे में अयोध्या के मशहूर शायर जमुना प्रसाद उपाध्याय भी पहुंचे। उर्दू मुशायरों के मंच पर अपनी खास पहचान रखने वाले जमुना प्रसाद उपाध्याय को भारत सरकार की ओर से साहित्य भूषण अवॉर्ड समेत कई सम्मान मिल चुके हैं। वहीं पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद जफर अली नकवी भी मुशायरे में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। गंगा-जमुनी तहजीब के पैरोकार के रूप में पहचान रखने वाले नकवी का दशहरा मेले के मुशायरे से पुराना जुड़ाव रहा है। वह लगातार 52वें मुशायरे की अध्यक्षता कर चुके हैं। इस बार भी उन्हें मुख्य अतिथि बनाया गया। इस खास मौके पर संवाद न्यूज एजेंसी ने दोनों अतिथियों से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने मुशायरे की परंपरा, अदब, साहित्य और गंगा-जमुनी तहजीब जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।