{"_id":"696e4e890e63c71f28033341","slug":"video-laborer-painting-police-station-died-2026-01-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: थाने में पुताई कर रहे मजदूर की माैत...झूला की रस्सी टूटने से बिगड़ा संतुलन, चौथी मंजिल से गिरकर गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: थाने में पुताई कर रहे मजदूर की माैत...झूला की रस्सी टूटने से बिगड़ा संतुलन, चौथी मंजिल से गिरकर गई जान
कासगंज के सिढ़पुरा थाना परिसर में पुताई कर रहे एक मजदूर की सोमवार को चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। झूला की रस्सी टूटने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। गांव खरगादीपुर निवासी रविंदर (35) पुत्र पूरन सिंह सोमवार को ठेकेदार श्रीकृष्ण के साथ थाना परिसर में पुताई का कार्य करने गया था। वह सुबह करीब 10 बजे थाना परिसर में बनी नई बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर पुताई का काम कर रहा था। इस दौरान वह जिस झूले पर बैठा था, उसकी रस्सी अचानक टूट गई। इससे मजदूर का संतुलन बिगड़ गया और वह चौथी मंजिल से गिरकर घायल हो गया। थाने में मौजूद अन्य मजदूरों और पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना परिसर में उसके साथ में काम कर रहे मजदूर क्रांति ने बताया कि थाने में पुताई का काम करते समय अचानक रस्सा टूट गया। इससे हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी गायत्री देवी, बेटा वीर (8) और बेटी आरोही (6) का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। इस हादसे ने मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि सिढ़पुरा थाने में काम कर रहे मजदूर की हादसे में मौत हो गई। परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। परिजन ने मजदूर का अंतिम संस्कार कर दिया। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।