फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Rising from piles of garbage to the pinnacle of talent.

Kasganj News: कूड़े के ढेर से चढ़ेगे हुनर का शिखर

Mon, 07 Sep 2026 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में कूड़ा बीनने वाले श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए नमस्ते योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके तहत अब इन श्रमिकों की विधिवत प्रोफाइलिंग और ई-केवाईसी की जाएगी ताकि उन्हें व्यवस्थित पहचान मिल सके। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया के अनुसार, ग्राम पंचायतों से इन श्रमिकों का डेटा जुटाया जा रहा है ताकि पात्र लोगों का चयन करके उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन

पहचान स्थापित होने के बाद इन श्रमिकों को व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण के दौरान उन्हें रिसाइकल होने योग्य सामग्री की पहचान, आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन तकनीकों और सुरक्षित कार्य करने के तौर-तरीकों की जानकारी दी जाएगी। इस पूरी पहल का मुख्य उद्देश्य उनके वर्षों के अनुभव को कौशल में बदलकर उनकी आय के नए रास्ते खोलना और उनका सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण करना है।
विज्ञापन

प्लास्टिक, कागज और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को अलग कर गांवों में कचरा प्रबंधन और स्वच्छता बनाए रखने वाले ये श्रमिक लंबे समय से अनदेखे योद्धा की भूमिका निभाते रहे हैं। इस योजना के माध्यम से न केवल उनकी कार्यक्षमता में सुधार होगा, बल्कि उन्हें समाज में एक सम्मानित और सुरक्षित पहचान भी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed