फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A road will be constructed up to the Baba temple in Nagla Shankar.

Kasganj News: नगला शंकर में बाबा मंदिर तक बनेगी सड़क

Mon, 07 Sep 2026 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी विकास खंड क्षेत्र के नगला शंकर गांव में बाबा मंदिर तक सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से 77 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क बनने से मंदिर तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ ग्रामीणों को भी आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

गांव में बाबा मंदिर तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। बारिश के दौरान रास्ते में जलभराव और कीचड़ होने से लोगों को दिक्कतें होती हैं। ग्रामीण दिनेश कुमार ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने पर भी रास्ता असुविधाजनक हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से सड़क निर्माण की प्रक्रिया की जा रही है। निर्माण पूरा होने के बाद मंदिर तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को बेहतर मार्ग उपलब्ध हो सकेगा। इससे गांव के लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई प्रवीन कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण पर77 लाख रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मार्ग की स्थिति में सुधार होने के साथ क्षेत्र में आवागमन भी सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed