{"_id":"6a9ef91862f22f2dda0fe632","slug":"substation-ready45-villages-in-darkness-hope-for-light-kasganj-news-c-175-1-agr1054-153403-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: उपकेंद्र तैयार...अंधेरे में 45 गांव को रोशनी की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: उपकेंद्र तैयार...अंधेरे में 45 गांव को रोशनी की आस
विज्ञापन
फोटो03सहावर क्षेत्र के गांव अलादीनपुर में बनाया गया विद्युत उपकेंद्र।संवाद
कासगंज। सहावर के तराई इलाकों में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गांव अलादीनपुर में म्यासुर विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है। इस उपकेंद्र का भवन जून 2026 में ही बनकर तैयार हो चुका है लेकिन लगभग 32 किलोमीटर लंबी लाइन खींचने का कार्य शेष रहने के कारण इसका संचालन अभी तक शुरू नहीं हो सका है।
क्षेत्र में दूरस्थ उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति होने के कारण अक्सर फाॅल्ट, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की गंभीर समस्याएं बनी रहती हैं। स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को उम्मीद थी कि भवन निर्माण के तुरंत बाद उन्हें इन समस्याओं से निजात मिल जाएगी। हालांकि, चार महीने बीत जाने के बाद भी उपकेंद्र चालू न होने से ग्रामीणों और भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति सहित अन्य लोगों में निराशा है।
ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी और बारिश के मौसम में बिजली कटौती और फाॅल्ट सबसे ज्यादा परेशान करते हैं इसलिए इसका संचालन तत्काल शुरू होना चाहिए।विभागीय अधिकारियों के अनुसार, उपकेंद्र के संचालन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
32 किलोमीटर लंबी लाइन को खींचने का कार्य अगले एक से डेढ़ महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके पश्चात, उपकेंद्र परिसर में ट्रांसफाॅर्मर और आवश्यक मशीनें स्थापित कर इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। - एनके प्रसाद, अधीक्षण अभियंता
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
संचालन जल्द शुरू होना चाहिए
-उपकेंद्र बनने से ग्रामीणों में काफी उम्मीद जगी थी। भवन तैयार हुए कई महीने हो गए हैं। अब जल्द संचालन शुरू होना चाहिए। -रामौतार ,निवासी म्यासुर।
-गर्मी और बारिश के मौसम में बिजली की समस्या अधिक परेशान करती है। नया उपकेंद्र शुरू होने से फाॅल्ट और लो-वोल्टेज की समस्या में कमी आने की उम्मीद है। -नवीन चौहान ,ग्रामीण म्यासुर।
- भवन तैयार होने के बाद भी संचालन में देरी से ग्रामीणों को निराशा हो रही है। विद्युत निगम के अधिकारियों को उपकेंद्र शुरू करने की जल्द प्रक्रिया पूरी करानी चाहिए। इससे किसानों को लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिल सके। -संजय प्रजापति ,जिलाध्यक्ष भाकियू अराजनैतिक कासगंज।
-बिजली की आपूर्ति बेहतर होने से किसानों के साथ घरेलू उपभोक्ताओं को भी फायदा मिलेगा। उपकेंद्र को जल्द चालू किया जाए ताकि ग्रामीणों को लाभ मिल सके। -राम सिंह, निवासी भीकमपुर।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इन गांवों को मिलेगा लाभ
म्यासुर उपकेंद्र के शुरू होने से सहावर और गंजडुंडवारा उपकेंद्रों पर लोड कम होगा। इससे म्यासुर, नगला भरत, भीकमपुर, तारापुर, गढ़िया हिमोली, नगला धोकल, नगला सामंती, शहबाजपुर, गढ़ी रामपुर, चकरा, नागर कंचनपुर, अल्लादीनपुर, मंगदपुर, अमोरा नगला, धनसिंहपुर, पंडित नगला, नगला सादिक, उलाई खेड़ा, बमनपुरा, फौजी नगला, अहमदेव नागर और नगला करन सहित करीब 45 गांवों के घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों को सुचारू एवं बेहतर बिजली आपूर्ति का सीधा लाभ मिलेगा।
-- -- -- -- -- -- --